
सारवां जेपी पत्रकार
सारवां प्रखंड भण्डारो पंचायत के मुखिया बिमल यादव,ने सारवां थाना मे पदस्थापित SI पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन मे कहा दिनांक 04/03/2026 को संध्या समय लगभग 7 बजे पंचायत के ग्रामीण कार्य हेतु मैं सारवां थाना पहुँचा था। उसी समय वहाँ पदस्थापित ऽ.। अमरेश सोलंकी द्वारा मेरे साथ अशोभनीय व्यवहार किया गया। उन्होंने मुझसे अशब्द आषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और कहा की “तुम थाना कैसे घुस गया।जबकी मैंने उन्हें अपना परिचय दिया की मैं भण्डारो पंचायत का मुखिया हूँ।
साथ ही यह भी बताया कि मेरे पिता एवं दादा जी भी इसी थाना क्षेत्र में चौकीदार के रूप में सेवा दे चुके हैं तथा हमारा परिवार हमेशा पुलिस प्रशासन और थाना का सहयोग करता रहा है। इसके बावजूद उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी और मेरे साथ धक्का-मुक्की करते हुए थाना से बाहर निकाल दिया, जिससे मैं काफी आहत हूँ। और स्वयं को अत्यंत अपमानित महसूस कर रहा हूँ। इस घटना की सूचना मैंने वर्तमान थाना प्रभारी को भी दी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जिसके कारण मुझे पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे लिखित आवेदन देकर उक्त पदाधिकारी के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मैंने न्याय दिलाने की मांग किया हु।मौके पर उपस्थित चिरंजीव कुमार पूर्व जिला परिषद् प्रतिनिधि सारवां,
उमाकांत मण्डल प्रमुख प्रतिनिधि
सरोज पसवान बंदजोरी पूर्व मुखिया,
राजीव कुमार जिला परिषद भाग संख्या 9 , नरेश दिवाकर पासवान मुखिया यादव,अर्जुन हाजरा पुर्व मुखिया मुबारक अंसारी डकाय पंचायत मुखिया शंभू यादव मुरली पोद्दार उपेन्द्र राय मुखिया कन्हैया यादव पंचायत समिति सदस्य रितेश भारतीय अजीत यादव,हरेंद्र यादव दर्जनों लोग थे।
इस बारे में थाना प्रभारी के जानकारी लेने का प्रयास किए लेकिन बात नहीं हो पाया
Leave a comment