BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा के इस गांव में पानी के लिए परेशान हैं ग्रामीण

Share
Share
Khabar365news

डिजिटल इंडिया के इस दौर में भी जामताड़ा प्रखंड का कटंगी गांव जल संकट की तस्वीर पेश कर रहा है। जिला समाहरणालय से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में करीब 400 की आबादी आज भी दूषित पानी पीने को विवश है। विडंबना यह है कि जिस समाहरणालय में जिले के उपायुक्त DC समेत तमाम आला अधिकारी बैठते हैं, वहां से चंद कदमों की दूरी पर ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

​गांव की कुल आबादी के लिए कहने को तो आठ चापाकल हैं, लेकिन इनमें से पांच लंबे समय से खराब पड़े हैं। ग्रामीणों के लिए राहत की एकमात्र उम्मीद यहां लगा ‘सोलर वाटर प्लांट’ था, जो पिछले 5 महीनों से बंद पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, जब यह प्लांट चालू था, तब 50-60 घरों को शुद्ध पेयजल मिल पा रहा था, लेकिन अब यह हाथी का दांत साबित हो रहा है।

पानी की किल्लत का सबसे ज्यादा असर गांव की महिलाओं पर पड़ रहा है, जिन्हें दैनिक कार्यों और पीने के पानी के लिए करीब 1 किलोमीटर दूर नदी या तालाब तक जाना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विभाग से इसकी शिकायत की, लेकिन नतीजा सिफर रहा। थक-हारकर ग्रामीण कभी-कभी चंदा इकट्ठा कर चापाकल की मरम्मत खुद करवाते हैं, पर वह बार-बार खराब हो जाते हैं।

भीषण गर्मी की आहट के साथ ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार और संबंधित विभाग जल्द समस्या का समाधान नहीं करते हैं, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मामले में जब संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची-छत्तीसगढ़ रूट की एसी बस में लगी भीषण आग,

Khabar365newsरांची से छत्तीसगढ़ जा रही एक एसी बस में बुधवार शाम अचानक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पेट्रोल-डीजल और गैस की जमाखोरी पर गढ़वा डीसी सख्त,

Khabar365newsमिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच देश में पेट्रोल, डीजल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : लोहे के गेट में उतरा करंट, युवक की दर्दनाक मौत

Khabar365newsजामताड़ा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां करमाटांड़ प्रखंड...

CrimeJharkhandPakur

सड़क बनी, लेकिन हक का मुआवजा नहीं — अब नेता प्रतिपक्ष के दरवाजे पहुंची फरियाद

Khabar365newsचंडालमारा के गणेश मंडल की जमीन सड़क चौड़ीकरण में गई, मुआवजा न...