BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज रामनवमी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और भव्य शोभायात्राओं की तैयारी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के विभिन्न जिलों में रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही राम और हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भगवान राम के जन्मोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। मंदिरों में पुराने ध्वजों को हटाकर नए ध्वज लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र का समापन हवन के साथ किया गया, जिसके बाद कन्या पूजन और ब्राह्मण भोज का आयोजन हुआ। दोपहर के बाद राज्य के लगभग सभी जिलों में विभिन्न रामनवमी समितियों द्वारा भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इन जुलूसों में लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा। पूरे राज्य में इन कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

करीब 5000 जैप और इंडियन रिजर्व बटालियन के जवानों के साथ 5400 अतिरिक्त होमगार्ड्स को तैनात किया गया है। प्रशिक्षु और नवपदस्थापित डीएसपी को भी ड्यूटी में लगाया गया है। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सभी जिलों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, अतिरिक्त बल की तैनाती और खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी असामाजिक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। रांची में इस बार रामनवमी को लेकर विशेष तैयारी की गई है। 28 मार्च तक शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव लागू रहेगा। कई स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जवानों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी वाहन को निर्धारित सीमा से आगे न जाने दिया जाए। शहर और ग्रामीण इलाकों के अखाड़े अपने-अपने ध्वज के साथ सर्जना चौक पर एकत्र होंगे, जहां से जुलूस मेन रोड होते हुए सुजाता चौक और फिर तपोवन मंदिर तक जाएगा।

वहीं, कोडरमा जिले में मुख्य कार्यक्रम झुमरीतिलैया स्थित प्रखंड मैदान में आयोजित होगा, जहां कई समितियां अपने जुलूस के साथ पहुंचकर कला और करतब का प्रदर्शन करेंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। रांची में जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी, साथ ही ऊंची इमारतों और छतों पर भी सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। पहले से चिन्हित संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। 27 मार्च को दोपहर 12:30 बजे से रात 12:30 बजे तक शहर में ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा। सुबह 8 बजे से अगले 20 घंटे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, जबकि बड़े वाहन रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

11000 वोल्ट की चपेट में आने से सवारी गाड़ी में सवार ,दो लोग घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

चंपई सोरेन का बड़ा बयान जल जंगल और जमीन के लिए फिर चाहिए हूल क्रांति

Khabar365newsजामताड़ा। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Champai...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, 72 घंटे में 4 बच्चों की मौत

Khabar365newsरांची। झारखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की...