BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा कोर्ट ने दहेज प्रताड़ना और जबरन गर्भपात मामले में पति को दोषी ठहराया

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण की अदालत ने पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसका जबरन गर्भपात कराने के एक गंभीर मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें और गवाहों के बयानों को सुनने के बाद आरोपी पति कौशल कुमार को भारतीय दंड विधान की धारा 314 के तहत दोषी ठहराया। दोषी करार दिए जाने के तुरंत बाद कौशल कुमार (निवासी: काली पहाड़ी, नारायणपुर थाना क्षेत्र) को न्यायिक हिरासत में लेकर मंडल कारा भेज दिया गया। अदालत ने मामले में सजा सुनाने के लिए 7 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।

यह मामला नारायणपुर थाना कांड संख्या 14/2024 से जुड़ा है। शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार साहू ने बताया कि उनकी बहन पूजा कुमारी की शादी वर्ष 2022 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ कौशल कुमार से हुई थी। दंपति की एक वर्ष की बेटी भी थी। शादी के बाद से ही पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि जब पूजा 7 माह की गर्भवती हुई, तो बेटी पैदा होने के शक में पति ने स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर से उसका जबरन गर्भपात करा दिया। इस अवैध और असुरक्षित गर्भपात के कारण पूजा की तबीयत बिगड़ गई और 30 जनवरी 2024 को उसकी मृत्यु हो गई। अभियोजन पक्ष ने अदालत में कुल 9 गवाहों को पेश किया, जबकि बचाव पक्ष की ओर से 2 गवाहों का परीक्षण कराया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत...

JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से किस्को बाला टोली गाँव में लगा बिजली ट्रांसफार्म

Khabar365newsविधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया जा रहा जनसमस्याओं का समाधान।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...