Uncategorized

*जिले में चल रहे विकास कार्यों की उप विकास आयुक्त रामगढ़ ने की समीक्षा*===========

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़:*शनिवार को उप विकास आयुक्त रामगढ़ श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने जिला समाहरणालय के ब्लॉक बी स्थित सभाकक्ष में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।**मिशन अमृत सरोवर की समीक्षा के दौरान श्री सिन्हा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। वही उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को मिशन अमृत सरोवर के तहत प्राप्त नए लक्ष्य की जानकारी देते हुए कार्य प्रारंभ करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन, जॉब कार्ड वेरिफिकेशन, आधार सीडिंग, वीर शाहिद पोटो हो खेल विकास योजना आदि की समीक्षा कर कार्य प्रगति की जानकारी ली एवं कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।**समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने मनरेगा के तहत सृजित मानव दिवस का प्रखंडवार जायजा लिया तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कार्यों को गंभीरता से लेने एवं यथाशीघ्र कार्य सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने मनरेगा अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की महिलाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित करने ज्यादा से ज्यादा कार्य दिवस सृजित करने का निर्देश दिया।**समीक्षा के दौरान श्री सिन्हा ने जिले के प्रत्येक गांव में ज्यादा से ज्यादा योजनाएं चयनित कर उनमें मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को कार्य देने का निर्देश दिया। वही उन्होंने सभी जे०ई० को एम०बी० एंट्री का कार्य यथाशीघ्र करने का निर्देश दिया।**समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना अंतर्गत वितीय वर्ष 2022-23 में लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृति, प्रथम क़िस्त का भुगतान, आवास पूर्णता, अंतिम क़िस्त का भुगतान एवं लंबित आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी पूर्ण एवं संचालित योजनाओं से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।**बैठक के दौरान प्रभारी पदाधिकारी मनरेगा डीआरडीए, परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों, सहायक अभियंता, कनीय अभियंताओं सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...