BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Share
Share
Khabar365news

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा की बहरागोड़ा (जमशेदपुर) क्षेत्र में एक बार फिर शक्तिशाली बम मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह बम द्वितीय विश्व युद्ध काल का बताया जा रहा है। इस संबंध में जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) से विस्तृत बातचीत कर जानकारी लिया हूं।

रक्षा राज्यमंत्री ने दिए निर्देश
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रक्षा मंत्रालय एवं सैन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। बम निष्क्रिय (डिफ्यूज) करने के लिए विशेषज्ञ टीम आज ही उक्त स्थल पर पहुंच रही है।प्रशासनिक अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि यदि ऐसे अन्य विस्फोटक अवशेष मौजूद हों तो उन्हें समय रहते खोजा और निष्क्रिय किया जा सके। जन सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। रक्षा मंत्रालय एवं सैन्य अधिकारी इस पूरे मामले में हर संभव सहयोग प्रदान कर रहे हैं। सभी नागरिकों से भी अपील है कि अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...