रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु
राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय पतरातु के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को एक नई ऊंचाई दी है।इस परीक्षा में श्रीती कुमारी ने 431 अंक (86.2प्रतिशत) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
उनके बाद रितिक राज सिंह ने 422अंक (84.4 प्रतिशत) प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान में साक्षी कुमारी 416 अंक (83.2प्रतिशत) तृतीय स्थान पर रही। इससे यह भी पता चलता है कि पढ़ाई के क्षेत्र में लड़कियां अब बाजी मार रही है इन तीन छात्राओं ने अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इन छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय के लिए गर्व की बात है, राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय परिवार, प्रधानाचार्य रविंद्र रविदास, शिक्षकगण और अभिभावकों ने इन विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देती हैं।
Leave a comment