हजारीबाग

सदर प्रखंड-अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों पर सख्ती

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग। जिले के उपायुक्त हेमंत सती ने सोमवार को सदर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित मामलों और आम जनता को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की।


उपायुक्त ने पंचायतों एवं हल्का की संख्या, कार्यरत कर्मियों की स्थिति, विभिन्न पंजी एवं अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनके कार्यों, दायित्वों और कार्यालय संचालन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सदर अंचल अधिकारी से प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में प्राप्त होने वाले प्रमुख मामलों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को संबंधित कर्मचारी अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहें, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।


म्यूटेशन से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने नाराजगी जताई और सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने अंचल निरीक्षक कक्ष का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के समुचित संधारण एवं व्यवस्थित रखरखाव पर विशेष बल दिया।


कार्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए उपायुक्त ने विभिन्न कक्षों में अनावश्यक कागजातों के भंडारण को हटाने, अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा कार्यस्थल को साफ-सुथरा बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पेवर ब्लॉक निर्माण, वृक्षारोपण तथा आमजन के लिए शेड निर्माण कराने का भी निर्देश दिया, ताकि कार्यालय परिसर स्वच्छ, सुंदर और जनहितैषी बन सके।


इसके अलावा उपायुक्त ने सभी चौकीदारों को निर्धारित वर्दी में ड्यूटी करने का निर्देश दिया। वहीं, राजस्व उपनिरीक्षक की कार्यप्रणाली को लेकर भी आवश्यक हिदायत देते हुए कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


उपायुक्त का यह औचक निरीक्षण प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे निश्चित रूप से आम जनता को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग में गूंजेगा क्रिकेट का जुनून, जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 30 अप्रैल को

Khabar365newsहजारीबाग: झारखंड के उभरते क्रिकेट सितारों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने...

हजारीबाग

कोर्रा पुलिस की बड़ी सफलता: संगीन कांड का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत

Khabar365newsहजारीबाग। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही कोर्रा...