BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, एक की मौत, 

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा जिले मे भूमि विवाद में पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत और कई घायल, हरिहरपुर ओपी के भेलवाखांड़ी गांव में रात 10 बजे हुई घटना, पुलिस ने इस मामले मे कई लोगो गिरफ्तार की है वंही पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गांव में गोतिया पक्षों के बीच सड़क मार्ग को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई।इस घटना में जोखन राम, उनकी पत्नी सन्तोषी देवी और बड़ा बेटा नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले भवनाथपुर CHCमें भर्ती कराया गया, जहां से जोखन राम की हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने की कार्रवाई, कई लोग हिरासत में
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद का कारण जमीन से होकर गुजरने वाला सड़क निर्माण कार्य था। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पांकी CHC में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली के आरोप,

Khabar365newsपलामू जिले के पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने आई महिलाओं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विनीत तिवारी हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज,

Khabar365newsचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड के बाद पलामू पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में सोन नदी में नहाने के दौरान नाबालिग लड़की की डूबकर मौत

Khabar365newsगढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के कधवन गांव में शनिवार को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा : मेराल कैंप में भीषण आग, 100 से अधिक मजदूर बाल-बाल बचे,

Khabar365newsगढ़वा जिले में सड़क निर्माण कर रही कंपनी के मेराल कैंप में...