BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में सोन नदी में नहाने के दौरान नाबालिग लड़की की डूबकर मौत

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के कधवन गांव में शनिवार को सोन नदी में नहाने के दौरान एक नाबालिग लड़की की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रामनाथ डोम की पुत्री आंचल कुमारी अपनी बड़ी बहन कविता कुमारी के साथ घर के पास सोन नदी में स्नान करने गई थी। इसी दौरान आंचल गहरे पानी में चली गई और डूब गई। बड़ी बहन कविता के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आंचल का शव नदी से बरामद किया गया।

पुलिस पहुंची, समझाइश के बाद हुआ पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, हरिहरपुर ओपी प्रभारी और पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस बीच परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया, जिससे कुछ देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। हालांकि, करीब दो घंटे की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...

BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...