हजारीबाग। जिले में विधि व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए हजारीबाग पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में मुफस्सिल थाना प्रभारी रोशन कुमार की विशेष सक्रियता और कुशल नेतृत्व में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी के त्वरित एक्शन और टीम वर्क के कारण कांड संख्या 73/26 (दिनांक 01/05/2026), धारा 303(2) के तहत नामजद अप्राथमिकी अभियुक्तों को कुछ ही समय में दबोच लिया गया।
थाना प्रभारी रोशन कुमार की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस मुस्तैदी को सराहा है। पुलिस टीम ने ग्राम रोला निवासी 19 वर्षीय गोलू कुमार (पिता: फुलेंद्र साव) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही, इसी मामले में संलिप्त एक अन्य 17 वर्षीय किशोर (पिता: संजय साव) को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। रोशन कुमार ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Leave a comment