हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस का कड़ा प्रहार: मुफस्सिल थाना प्रभारी रोशन कुमार के नेतृत्व में दो आरोपी गिरफ्तार, एक भेजा गया बाल सुधार गृह

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। जिले में विधि व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए हजारीबाग पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में मुफस्सिल थाना प्रभारी रोशन कुमार की विशेष सक्रियता और कुशल नेतृत्व में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी के त्वरित एक्शन और टीम वर्क के कारण कांड संख्या 73/26 (दिनांक 01/05/2026), धारा 303(2) के तहत नामजद अप्राथमिकी अभियुक्तों को कुछ ही समय में दबोच लिया गया।

​थाना प्रभारी रोशन कुमार की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस मुस्तैदी को सराहा है। पुलिस टीम ने ग्राम रोला निवासी 19 वर्षीय गोलू कुमार (पिता: फुलेंद्र साव) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही, इसी मामले में संलिप्त एक अन्य 17 वर्षीय किशोर (पिता: संजय साव) को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। रोशन कुमार ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से एनडीपीएस एक्ट का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

Khabar365news कटकमसांडी(हजारीबाग): कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सतर्कता, तत्परता और लगातार...

हजारीबाग

पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर हमला करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे, पु०अ०नि० शफीक खान की तत्परता से मिली बड़ी सफलता

Khabar365news हजारीबाग: कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस...

हजारीबाग

आरोग्यम अस्पताल में 21 जून को न्यूरोसर्जन डॉ. विकास कुमार की विशेष ओपीडी

Khabar365newsब्रेन, स्पाइन एवं न्यूरो संबंधी जटिल बीमारियों के मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ...