JharkhandRamgarh

रामगढ़ में नीट परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुआ,उपायुक्त एवं एसपी ने किया निरीक्षण

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ ब्यूरो मंसूर खान

रामगढ़ । रामगढ़ में रविवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 का आयोजन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुनायत के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दी।

परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं विभिन्न केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का अवलोकन किया।

उपायुक्त ने परीक्षा संपन्न होने के पश्चात कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखना थी, जिसे सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के आपसी समन्वय से सफलतापूर्वक पूरा किया गया। उन्होंने परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।


परीक्षा केंद्रों के बाहर भी विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के कारण परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। इस दौरान जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी भी मुस्तैद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...