हजारीबाग

कटकमसांडी प्रखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड सभागार में सोमवार को जनगणना 2027 को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी द्वारा जनगणना कार्य में नियुक्त पर्यवेक्षकों (Supervisors) एवं प्रगणकों (Enumerators) के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए बीडीओ पूजा कुमारी ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं की रूपरेखा तय की जाती है। उन्होंने सभी नियुक्त कर्मियों से निष्पक्षता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।


उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 को सफल बनाने में पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों की भूमिका बेहद अहम होगी। इसलिए सभी कर्मी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ घर-घर जाकर सही जानकारी संग्रहित करें, ताकि सरकार तक वास्तविक आंकड़े पहुंच सकें।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड सभागार में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मियों ने भी पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।
कटकमसांडी प्रखंड प्रशासन की इस पहल को जनगणना 2027 की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

नन्हे सितारों की प्रस्तुतियों से झूम उठा गैलेक्सी हाई स्कूल, ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी और नाना-नानी के चेहरों पर दिखी खुशी

Khabar365newsकटकमसांडी(हज़ारीबाग): गैलेक्सी हाई स्कूल, पाबरा रोड, हज़ारीबाग में शनिवार को प्री-प्राइमरी कक्षाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...