हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की अनोखी पहल: कानून, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता का बना सशक्त मंच, थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की कार्यशैली की हो रही सराहना

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र में पुलिस और समाज के बीच विश्वास मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग कार्यालय के ज्ञापांक 267/सा०शा०, दिनांक 20/04/2026 के आलोक में गिद्दी थाना द्वारा DALSA के सहयोग से झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, डाड़ी में जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस विशेष कार्यक्रम में छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। साथ ही संवादात्मक गतिविधियों, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं खुली चर्चा के माध्यम से कानून और सामाजिक जिम्मेदारियों को सरल तरीके से समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों का पालन, बाल विवाह के दुष्परिणाम, डायन प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया।


गिद्दी थाना की इस पहल ने छात्राओं के भीतर आत्मविश्वास और कानूनी समझ विकसित करने का काम किया। पुलिस अधिकारियों और शिक्षकों के बीच हुए संवाद ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। छात्राओं ने भी खुलकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका सरल एवं प्रेरणादायक तरीके से समाधान किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम में गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रिय भूमिका और सकारात्मक सोच की खूब सराहना हो रही है। उनके नेतृत्व में गिद्दी पुलिस लगातार कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और जनसंपर्क को मजबूत करने का कार्य कर रही है। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की संवेदनशील कार्यशैली और समाजहित में किए जा रहे प्रयासों ने आम लोगों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत किया है।
स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन ने भी गिद्दी पुलिस की इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मजबूत बनने की प्रेरणा देते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles