Uncategorized

*बर्ड फ्लू के संभावित खतरे के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ के निर्देश पर चलाया गया जांच अभियान*============

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *बर्ड फ्लू के संभावित खतरे के मद्देनजर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के निर्देश पर नगर परिषद की टीम द्वारा रामगढ़ जिला अंतर्गत नगर परिषद/ छावनी परिषद क्षेत्रों, बाजार समिति, रांची रोड सहित अन्य प्रमुख स्थलों में संचालित पोल्ट्री फार्म/खुदरा विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।* *मौके पर टीम के द्वारा संचालकों/विक्रेताओं को दुकान अथवा फार्म से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन नियम अनुसार करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई वहीं अपशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन नियम अनुसार नहीं करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई। साथ ही पोल्ट्री फार्म व अन्य दुकानों को नगर परिषद की टीम के द्वारा सैनिटाइज किया गया एवं क्षेत्रों में ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया। इस दौरान सीएलटीसी नगर परिषद श्री करण साहू, स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री रोशन कुमार सहित नगर परिषद की टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...