
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन हम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का करेगा संचार: मनीष जायसवाल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार शनिवार को झारखंड की धरती पर कदम रखते ही नितिन नवीन का राँची में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत हुआ। हवाई अड्डे से लेकर प्रदेश कार्यालय तक कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह सातवें आसमान पर दिखाई दिया। हवाई अड्डे पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
झारखंड प्रवास के इस महत्वपूर्ण पड़ाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित किया। झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में झारखंड के सभी माननीय सांसदों और विधायकों ने शिरकत की।
बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीतियों, सांगठनिक विस्तार और जन-सरोकार के मुद्दों पर गंभीर मंथन हुआ। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह भी मुख्य रूप से मंच पर उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी को पुष्पगुच्छ भेंटकर पूरी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया। मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का यह दौरा झारखंड भाजपा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
Leave a comment