Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Share
Share
Khabar365news

बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय में आज फिर लगाया जनता दरबार ।इस जनता दरबार में दर्जनों लोगों ने अपनी अपनी समस्या रखी जिसे पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारी से दूरभाष में बातकर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया ।जिसमें भदानीनगर स्थित पूर्व ग्लास फैक्टरी में कार्यरत मजदूरों की पीएफ का मामला दर्जनों मजदूरों ने रखा इसे त्वरित कार्रवाई कर अनुशंसा कर रांची स्थित पीएफ कार्यालय भेजा ।इससे पूर्व भी ग्लास फैक्टरी में कार्यरत मजदूरों को पीएफ की समस्या थी इसे अंबा प्रसाद के कड़ी मेहनत के बाद सैकड़ो मजदूरों को पीएफ का पैसा मिलना चालू हो गया है कुछ लोगों को जानकारी नहीं मिलने के कारण नहीं मिल पाया था जिसे आज त्वरित कार्रवाई की गई ।पतरातू प्रखंड के सौन्दा डी पंचायत को सीसीएल द्वारा खाली करने के आदेश को लेकर सौंदा ड़ी से सौन्दा डी बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा ज्ञापन दिया गया जिस मे अंबा प्रसाद ने कहा कि सौन्दा डी पंचायत के साथ हम हमेशा खड़ा है और जब तक सीसीएल सौन्दा डी के लोगों को पहले जब तक बसाता नहीं है तब तक सौन्दा डी पंचायत खाली नहीं होगा । अंबा प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य है हम विधायक रहे या ना जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरा मुख्य लक्ष्य है जिसे मैं हमेशा करती रहूंगी । बता दे की पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा जो भी जनता की समस्या हो वह मंगलवार को पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय में पहुंचकर समाधान करवाने का काम करें ।मुख्य रूप से उपस्थित पतरातू प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष देवानंद प्रसाद, कृष्णा सिंह ,जयंत तूरी, योगेंद्र सिंह खरवार,अनिल सिंह,प्रदीप साव ,अजय पासवान,सफाकत अंसारी,इमरान अंसारी,अशोक प्रसाद, हरिदास साव, रवि कुमार, सिकंदर कुमार,उमेश कुमार,अशोक कुमार ,डॉक्टर अत्ताउल्लाह, रामशरण गिरी, सुरेंद्र महतो,अजीत सिंह खरवार एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...