रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) के सहयोग से हिंदुस्तान लेटक्स फॅमिली प्लानिंग प्रमोशन ट्रस्ट (HLFPPT) द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रेलवे स्टीम कॉलोनी स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में किया गया.
इस शिविर में डॉक्टर द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण, ब्लड प्रेशर जांच, शुगर जांच, टाइफाइड मलेरिया जांच किया गया एवं निशुल्क दवा वितरण भी किया गया, लगभग 60 रोगियों का संपूर्ण जांच और इलाज किया गया तथा दवाई वितरण किया गया, इस तरह का जांच शिविर लगने से ग्राम वासियों को काफी लाभ होता है, इस जाँच शिविर में डॉ शिवा यादव, फार्मासिस्ट- गौतम कुमार महतो, नर्स- खुशबू कुमारी, चालक तरुण तुरी उपस्थित थे। डॉ शिवा यादव, नर्स खुशबू कुमारी ने मरीज़ों का सुव्यवस्थित तरीके से ईलाज किया।
Leave a comment