BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जनता की समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य – अंबा प्रसाद

Share
Share
Khabar365news

बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय में आज फिर लगाया जनता दरबार ।इस जनता दरबार में दर्जनों लोगों ने अपनी अपनी समस्या रखी जिसे पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारी से दूरभाष में बातकर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया ।जिसमें भदानीनगर स्थित पूर्व ग्लास फैक्टरी में कार्यरत मजदूरों की पीएफ का मामला दर्जनों मजदूरों ने रखा इसे त्वरित कार्रवाई कर अनुशंसा कर रांची स्थित पीएफ कार्यालय भेजा ।इससे पूर्व भी ग्लास फैक्टरी में कार्यरत मजदूरों को पीएफ की समस्या थी इसे अंबा प्रसाद के कड़ी मेहनत के बाद सैकड़ो मजदूरों को पीएफ का पैसा मिलना चालू हो गया है

कुछ लोगों को जानकारी नहीं मिलने के कारण नहीं मिल पाया था जिसे आज त्वरित कार्रवाई की गई ।पतरातू प्रखंड के सौन्दा डी पंचायत को सीसीएल द्वारा खाली करने के आदेश को लेकर सौंदा ड़ी से सौन्दा डी बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा ज्ञापन दिया गया जिस मे अंबा प्रसाद ने कहा कि सौन्दा डी पंचायत के साथ हम हमेशा खड़ा है और जब तक सीसीएल सौन्दा डी के लोगों को पहले जब तक बसाता नहीं है तब तक सौन्दा डी पंचायत खाली नहीं होगा ।

अंबा प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य है हम विधायक रहे या ना जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरा मुख्य लक्ष्य है जिसे मैं हमेशा करती रहूंगी । बता दे की पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा जो भी जनता की समस्या हो वह मंगलवार को पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय में पहुंचकर समाधान करवाने का काम करें ।मुख्य रूप से उपस्थित पतरातू प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष देवानंद प्रसाद, कृष्णा सिंह ,जयंत तूरी, योगेंद्र सिंह खरवार,अनिल सिंह,प्रदीप साव ,अजय पासवान,सफाकत अंसारी,इमरान अंसारी,अशोक प्रसाद, हरिदास साव, रवि कुमार, सिकंदर कुमार,उमेश कुमार,अशोक कुमार ,डॉक्टर अत्ताउल्लाह, रामशरण गिरी, सुरेंद्र महतो,अजीत सिंह खरवार एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandLohardaga

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Khabar365newsलोहरदगा आवास पर कार्यकर्ता, समर्थकों और शुभचिंतको ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर...

JharkhandRanchi

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी रांची शाखा चुनाव संपन्न, सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Khabar365newsरांची । रांची से बड़ी खबर है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, रांची...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह से की मुलाकात

Khabar365newsपीवीयूएनएल परियोजना के विस्थापितों, प्रभावितों एवं संविदा कर्मियों के अधिकारों को लेकर...