
ब्रेन, स्पाइन एवं न्यूरो संबंधी जटिल बीमारियों के मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श
बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हमारी प्राथमिकता, विशेषज्ञ डॉक्टरों को हजारीबाग तक लाना हमारा संकल्प : हर्ष अजमेरा
21 जून की विशेष ओपीडी का लाभ उठाकर मरीज समय पर विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त करें : जया सिंह
हजारीबाग
स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में हजारीबाग शहर के प्रसिद्ध आरोग्यम अस्पताल में 21 जून (रविवार) को दोपहर 12 बजे से प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन एवं ब्रेन स्पेशलिस्ट डॉ. विकास कुमार की विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी। इस दौरान मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी एवं नसों से संबंधित गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस विशेष ओपीडी में ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हेमरेज, स्ट्रोक, स्पाइन डिसऑर्डर, नसों के दबाव से होने वाली समस्याएं, न्यूरोलॉजिकल विकार तथा न्यूरोसर्जरी से संबंधित विभिन्न जटिल रोगों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा मरीजों की स्थिति के अनुसार आवश्यक उपचार एवं आगे की चिकित्सा प्रक्रिया की सलाह भी दी जाएगी। अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि अस्पताल का लक्ष्य हजारीबाग सहित आसपास के जिलों के लोगों को महानगरों जैसी आधुनिक एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि डॉ. विकास कुमार जैसे अनुभवी न्यूरोसर्जन की सेवाएं मिलने से मरीजों को बेहतर उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी और समय पर उचित चिकित्सा परामर्श प्राप्त हो सकेगा। अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लंबे समय से मस्तिष्क, नस या रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श प्राप्त करें। उन्होंने इच्छुक मरीजों से समय पूर्व पंजीकरण कराने की भी अपील की। विशेष ओपीडी में परामर्श के लिए 7319942219 एवं 7319942220 पर संपर्क कर अग्रिम अपॉइंटमेंट लिया जा सकता है। अस्पताल ने अधिक से अधिक मरीजों से इस विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।
Leave a comment