हजारीबाग

हजारीबाग यूथ विंग ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य आयोजन के लिए सांसद मनीष जायसवाल को सौंपा आमंत्रण पत्र

Share
Share
Khabar365news

योग शिविर में प्रतिभागियों को मिलेगा प्रमाण पत्र, 20 जून तक रहेगा निःशुल्क पंजीकरण

आइए,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर से जुड़ें और स्वस्थ, निरोग एवं सकारात्मक जीवन का संकल्प लें : सांसद मनीष जायसवाल

योग अपनाएं, निरोग जीवन पाएं : चंद्र प्रकाश जैन

परिवार सहित योग शिविर में जरूर शामिल हों : करण जायसवाल

हजारीबाग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 21 जून को शहर के मालवीय मार्ग स्थित अग्रसेन भवन सभागार में भव्य योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 6:00 बजे से आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। योग शिविर में बड़ी संख्या में शहरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान संस्था के सचिव रितेश खण्डेलवाल एवं कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद ताजुद्दीन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हजारीबाग यूथ विंग द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध योग शिक्षिका वर्षा डे अपनी टीम के साथ प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराएंगी। योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया जाएगा। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विकास केसरी, विकास तिवारी एवं मोहम्मद ताजुद्दीन को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। तीनों संयोजक आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और स्वस्थ जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों से योग शिविर में शामिल होकर स्वस्थ जीवन का संकल्प लेने की अपील की। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग का संदेश पहुंचाना समय की आवश्यकता है और हजारीबाग यूथ विंग इसी उद्देश्य के साथ लगातार जनहित के कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि योग दिवस का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक जनजागरण अभियान है। उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित योग शिविर में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि नियमित योग से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और निरोगता का संचार होता है।
योग शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को हजारीबाग यूथ विंग की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए 20 जून की संध्या 5:00 बजे तक निःशुल्क पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। पंजीकरण के लिए प्रमोद खण्डेलवाल (8210591950), रोहित बजाज (9334499228) एवं विवेक तिवारी (7889781439) से संपर्क कर अपना नाम दर्ज कराया जा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा पुलिस की शानदार कार्रवाई, चोरी की गाय बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsथाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम की सक्रियता से वाहन...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की तत्परता से मानसिक रूप से कमजोर युवक सकुशल बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता से परिवार को मिली बड़ी राहत...

हजारीबाग

कटकमसांडी में मक्का फसल की कटनी प्रयोग संपन्न, बीडीओ पूजा कुमारी की सक्रियता ने बढ़ाया भरोसा

Khabar365newsकटकमसांडी(हजारीबाग)। कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम कटकमसांडी में मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को...

हजारीबाग

फौजान अहमद की अगुवाई में पुलिस का धांसू एक्शन, अपहरण कांड का खुलासा

Khabar365newsपानीमाको जंगल में अपहरण और फिरौती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी...