हजारीबाग

छड़वा मोहर्रम मैदान की बड़ी समस्या का होगा समाधान, डीसी के निर्देश पर हटेंगे 11 हजार और 33 हजार वोल्ट के बिजली तार

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त हजारीबाग के कार्यालय में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छड़वा मोहर्रम कमेटी एवं सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और मुहर्रम जुलूस तथा मैदान से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान छड़वा मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नौशाद खान उर्फ डिस्को खान ने वर्षों से चली आ रही छड़वा मोहर्रम मैदान की गंभीर समस्या को उपायुक्त के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि मैदान के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार एवं 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार लाखों श्रद्धालुओं और अखाड़ा प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। हर वर्ष इस मैदान में भारी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं, ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है।
अध्यक्ष नौशाद खान के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त हजारीबाग ने तत्काल संज्ञान लिया और बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों एवं अभियंताओं को आवश्यक कार्रवाई करते हुए बिजली के तार एवं पोल को हटाने का निर्देश दिया।
वहीं, छड़वा मोहर्रम कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद बाबर अंसारी ने सभी मोहर्रम कमेटियों की ओर से उपायुक्त हजारीबाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा जनहित और सुरक्षा को प्राथमिकता देना सराहनीय कदम है।
इस अवसर पर अध्यक्ष नौशाद खान उर्फ डिस्को खान ने एक संदेश जारी करते हुए कहा,
“मुहर्रम आपसी भाईचारे, शांति और इंसानियत का प्रतीक है। हम सभी से अपील करते हैं कि पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत सूचना से बचें। हमारी एकता और आपसी प्रेम ही हजारीबाग की पहचान है।”
छड़वा मोहर्रम मैदान से जुड़ी वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में प्रशासन की पहल से मोहर्रम कमेटियों एवं स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे सुरक्षा के लिहाज से एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा पुलिस की शानदार कार्रवाई, चोरी की गाय बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsथाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम की सक्रियता से वाहन...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की तत्परता से मानसिक रूप से कमजोर युवक सकुशल बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता से परिवार को मिली बड़ी राहत...

हजारीबाग

कटकमसांडी में मक्का फसल की कटनी प्रयोग संपन्न, बीडीओ पूजा कुमारी की सक्रियता ने बढ़ाया भरोसा

Khabar365newsकटकमसांडी(हजारीबाग)। कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम कटकमसांडी में मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को...

हजारीबाग

फौजान अहमद की अगुवाई में पुलिस का धांसू एक्शन, अपहरण कांड का खुलासा

Khabar365newsपानीमाको जंगल में अपहरण और फिरौती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी...