रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो के शाही टांड़ पटेल चौक के समीप 15 वे वित्त मद पांच लाख नवासी हजार एक सौ की लागत से जलमीनार निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत् पुजा अर्चना कर जिप सदस्य राजाराम प्रजापति व मुखिया निधि सिंह ने किया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित राजराम प्रजापति ने कहा कि यह जलमीनार से पटेल चौक के ब्यवसायीगण तथा आने जाने वाले ग्रामीण को काफी सुविधा मिलेगी। मौके पर उपस्थित वरीय कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि ग्राम पंचायत कोतो में चहुंमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। शिक्षा, सड़क स्वास्थ्य और जल पर निरंतर कार्य हो रहे हैं।
हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में पंचायत में एक भी कच्चा मकान नहीं रहेगा। पैक्स भवन का भी कार्य प्रगति पर है बहुत जल्द पैक्स भवन निर्माण कार्य पुरी कर ली जायेगी जिसका सीधा लाभ पंचायत के किसान वर्ग को होगा। मुखिया निधि सिंह ने कहा कि जलमिनार का कार्य गुणवत्तापूर्ण करने की बात कही। मौके पर गोविंद महतो, मुकेश महतो,करन महतो,दीपक महतो,सपन दास, जयप्रकाश यादव, रामेश्वर महतो,मेघलाल महतो, प्रदीप महतो , मुमताज अंसारी, विराजो देवी, कासों देवी, सुनिता देवी आदि उपस्थित हुए।
Leave a comment