BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

फर्जी CBI अफसर बनकर 4 लाख रुपये ऐंठे

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर। जमशेदपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर एक व्यक्ति को डराया-धमकाया और जांच के नाम पर करीब 4 लाख रुपये की ठगी कर ली।

पीड़ित के अनुसार, उसे फोन कर खुद को CBI अधिकारी बताया गया और कथित कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट होने की बात कही गई। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए।

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बैंक खातों तथा कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर खुद को CBI, पुलिस, ED या अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताने वाले व्यक्ति की बातों में न आएं। किसी के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें और ऐसे मामलों की तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बेड़ो में ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौत हादसे से मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DGP की बैठक के बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक पर चलीं 4 गोलियां

Khabar365newsजमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पप्पू-अंजू की तलाश में जुटेगी 17 हजार थानों की पुलिस

Khabar365newsरांची। झारखंड के पप्पू और अंजू समेत वर्षों से लापता लोगों की...