हजारीबाग

कटकमसांडी में 29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह समारोह, सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए होंगे विविध कार्यक्रम

Share
Share
Khabar365news


कटकमसांडी: प्रखंड क्षेत्र में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारिता सप्ताह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सहकारिता को जन-जन तक पहुंचाने, नए सदस्यों को जोड़ने, महिला सशक्तिकरण, किसानों को योजनाओं से जोड़ने तथा सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता एवं विकासात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सप्ताहभर चलने वाले इस अभियान के तहत शपथ ग्रहण, सदस्यता अभियान, वृक्षारोपण, सहकारी बैंकों एवं समितियों की संगोष्ठी, दुग्ध एवं मत्स्य सहकारी समितियों के लिए जागरूकता अभियान, व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार, महिला जागरूकता कार्यक्रम तथा जिला स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह 6 जुलाई को आयोजित होगा, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कटकमसांडी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी शौकत सरवर ने बताया कि इस सप्ताह का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता आंदोलन से जोड़कर किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने क्षेत्र के सभी किसानों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी समितियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और “सहकार से समृद्धि, समृद्ध झारखंड की आधारशिला” के संकल्प को सफल बनाएं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

कनहरी हिल में चोरी की स्कूटी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की मुस्तैदी से चोरों की कोशिश नाकाम

Khabar365newsकनहरी ओवरब्रिज के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी...

हजारीबाग

एचजेडबी आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने मधुबन में लगाया मेगा मेडिकल कैंप

Khabar365newsविशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों, श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों की जांच कर दिया निःशुल्क...

हजारीबाग

नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण में बदलाव जरूरी : विंध्याचल पाण्डे

Khabar365newsडायट हजारीबाग में कक्षा 9-12 के शिक्षकों का तीन दिवसीय CPD आवासीय...

हजारीबाग

सिलेंडर चोरी कांड का कोर्रा पुलिस ने किया शानदार खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार—दो गैस सिलेंडर बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। कोर्रा थाना पुलिस ने सिलेंडर चोरी के मामले का त्वरित अनुसंधान...