Home Breaking एनटीपीसी मजदूर यूनियन पतरातू शाखा ने सदस्य अभियान चलाया।
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एनटीपीसी मजदूर यूनियन पतरातू शाखा ने सदस्य अभियान चलाया।

Share
Share

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

गुरुवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पतरातु शाखा के द्वारा एनटीपीसी पीवीयूएनएल लेबर गेट में जोरदार सदस्यता अभियान चलाया गया ।इस सदस्यता अभियान के दौरान कई मजदूरों ने अपनी समस्याएं बताएं एवं मजदूरों ने बताया कि हम लोगों से 12 घंटा काम लिया जाता है और फिक्स सैलेरी 16000 से18000 ही दिया जाता है एवं क‌ई दिन बिना गेट पास के एलाव पास के नाम पर महीना दिन काम करवाया जाता है और बोला जाता है एक सप्ताह के अंदर गेट पास बन जाएगा परंतु बनता नहीं है साथ ही कई मजदूरों ने बताया कि सैलरी देरी से मिलती है सैलरी का भी कोई ठिकाना नहीं रहता है मजदूरों ने यूनियन के नेताओं को बताया कि आए दिन मजदूरों के साथ में शोषण होते रहता है वही एनटीपीसी मजदूर यूनियन पतरातू शाखा के शाखा सचिव मनोज कुमार महतो ने मजदूरों को बताया कि जो आप लोगों की समस्याएं हैं वह यूनियन के पास शिकायत कीजिए यूनियन भेल प्रबंधक पीवीयूएनएल प्रबंधक एवं उप श्रम आयुक्त हजारीबाग के समक्ष शिकायत की


जाएगा। वहीं कई मजदूरों ने शिकायत कि हम लोगों का पीएफ, ईएसआईसी ,न्यूनतम मजदूरी, सेफ्टी इक्विपमेंट,कार्य करने के दौरान जल्दी काम करने का मजदूरों के ऊपर प्रेशर बनाया जाता है पिछले दिनों 29 जून 2026 को भेल के द्वारा संचालित कंपनी नौ निर्माण कंपनी के तपन बासु कार्य के दौरान एक्सीडेंट हो गया था और उनका हाथ लगभग कट गया इसीलिए मजदूरों के ऊपर प्रेशर नहीं बनाया जाए और फुल सेफ्टी इक्विपमेंट दिया जाए तपन वासु मजदूर को डब्लू सी पॉलिसी , ईएसआईसी पॉलिसी एवं नवनिर्माणकंपनी से कंपनसेशन दिया जाए। सदस्यता अभियान में मनोज कुमार महतो ,मनोज पहन, नरेश बेदिया, किशोर महतो, रमेश महतो, दिनेश महतो ,प्रदीप सिंह ,राहुल कुमार ,आनंद कुमार, सत्यनारायण सिंह ,रवि लकड़ा आदि मौजूद थे

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को नियमित चीफ जस्टिस दिलाने के लिए CM हेमंत ने CJI को लिखा पत्र

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री...