रांची। RSS कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी NIA को सौंप दी गई है।
अब NIA की टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी। एजेंसी घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य तकनीकी सबूतों का विश्लेषण करेगी। साथ ही घटना में शामिल आरोपियों और उनके संभावित नेटवर्क की भी जांच की जाएगी।
इससे पहले स्थानीय पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही थीं। जांच NIA को सौंपे जाने के बाद एजेंसी ने संबंधित दस्तावेज और केस रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच की जाएगी तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।
Leave a comment