Home Breaking झारखंड में ऑरेंज अलर्ट! 8 जुलाई तक तेज बारिश और आंधी की चेतावनी
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में ऑरेंज अलर्ट! 8 जुलाई तक तेज बारिश और आंधी की चेतावनी

Share
Share

झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 8 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में लगातार मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, सक्रिय मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। निचले इलाकों में जलभराव, पेड़ गिरने और वज्रपात जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

मौसम विभाग ने किसानों को मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को नियमित चीफ जस्टिस दिलाने के लिए CM हेमंत ने CJI को लिखा पत्र

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री...