गिरिडीह। पारसनाथ वन क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्वार्ट्ज पत्थर से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ट्रक में अवैध रूप से क्वार्ट्ज पत्थर का परिवहन किए जाने की पुष्टि होने पर उसे जब्त कर लिया गया।
विभाग ने मामले में संबंधित लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। खनिज के स्रोत, परिवहन से जुड़े दस्तावेज और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
वन विभाग ने कहा कि पारसनाथ वन क्षेत्र में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Leave a comment