BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

हेसल साइडिंग की व्यवस्था सुधारे हिंडाल्को

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन की एक बैठक हिंडाल्को कंपनी के साथ संपन्न हुई ,बैठक में मुख्य रूप से हेसल साइडिंग पर चर्चा करते हुए एसोसिएशन ने स्पष्ट कहा है कि आम नागरिकों को परेशानी ना हो, इसकी जिम्मेवारी भी हम लोगों की है इसलिए कंपनी हेसल मे ट्रकों के लिए पार्किंग की जगह देवे और व्यवस्था को सुचारू करे है नहीं तो तब तक हेसल में चलने वाले सभी ट्रकों का परिवहन बंद रहेगा और एसोसिएशन ने दो दिन पूर्व ही अमतीपानी ,कुजाम, चिरोड़ीह, भैंसबथान माइंस में चलने वाले ट्रक जो की हेसल साइडिंग में खाली करते थे, सभी का परिचालन बंद कर दिया है, एसोसिएशन ने स्पष्ट कहा है कि हेसल में सड़कों पर ट्रक खड़ा करने के कारण यात्री एवं आम जनता को भी परेशानी होती है हम लोगों के चालक,

उपचालक भी दो से तीन दिन भूखे प्यासे सड़क पर खड़े रहते हैं ,ऐसी स्थिति में हम परिवहन नहीं करेंगे ,कंपनी इसका वैकल्पिक रास्ता ढूंढे या तो कंपनी लोहरदगा साइडिंग मैं काफी स्थान है यहीं पर माल गिरवा ले या कंपनी लोहरदगा स्टेशन यार्ड में माल गिरा ले या कंपनी आधा माल हेसल, आधा माल लोहरदगा गिरा ले,कंपनी अपनी व्यवस्था को जैसे भी हो दुरुस्त करें और हेसल में जगह नहीं होने के कारण हेसल प्लांट में जाम लगता है ,तो कंपनी हेसल में पार्किंग की जगह बनाएं और नहीं तो कंपनी लोहरदगा साईडिंग के अंदर ट्रकों की लाइन लगाए और यहां से हेसल के लिए में 10-10 ट्रक करके रवाना करें क्योंकि आम जनता भी अपनी है ,

ट्रक भी अपने हैं, लोग भी अपने हैं, इसलिए किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए. कंपनी से स्पष्ट किया गया है कि समझौते के मुताबिक हमलोगो को ट्रिप नहीं दे रहे हैं और अगर शीघ्र व्यवस्था में आप सुधार नहीं करते हैं तो हम लोग आपसे डिटेंशन चार्ज( हर्जाना) लेंगे और विमरला माइंस के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि पिछले कई महीनो से विमरला माइंस में ट्रिप नहीं हो रहे हैं इसके लिए दोषी रेँजिँग कॉन्टैक्टर को बदली नहीं किया गया तो हम लोग बाकी माइंस में भी चलने वाले ट्रक बंद कर देंगे क्योंकि विमरला की स्थिति सबसे खराब है, वहां के आँनर ड्राइवर सब परेशान है,

इन सब मुद्दों पर कंपनी की ओर से आश्वस्त किया गया कि हम लोगों को सप्ताह से 10 दिन समय दीजिए ,हम लोग व्यवस्था को दुरुस्त कर रहे हैं और जिला प्रशासन से भी सहयोग ले रहे हैं और आप लोग की भी सहयोग की अपेक्षा है. इस बैठक में मुख्य रूप से एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष कवलजीत सिंह सचिव मुंद्रिका यादव सचिव रहमान अंसारी कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह उपाध्यक्ष इम्तियाज उर्फ बबलू,

तबरेज खान ,सहसचिव रहमत अंसारी महताब आलम उर्फ गुड्डू, राजेश विश्वकर्मा, अनिल उरांव मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य संतोष साहू एवं कंपनी की ओर से महाप्रबंधक राजेश ठाकरे लॉजिस्टिक्स हेड अभिषेक कुमार सिंह सिक्योरिटी हेड सतनाम सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे,

विमरला के मुद्दे पर एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय धीरज प्रसाद साहू जी को भी अवगत कराया गया ,श्री साहू जी ने तुरंत वरीय उपाध्यक्ष हिंडालको से दूरभाष पर बात की और कहा कि अविलंब विमरला की स्थिति में आप सुधार करें ,वरना 10 दिन के बाद एसोसिएशन अपना फैसला लेगी और हम एसोसिएशन के फैसले के साथ खड़े रहेगे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सोहराय भवन पहुंचे CM हेमंत, JMM की बैठक आज

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री और JMM केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन सोहराय भवन पहुंच गए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC-JSSC परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर AJSU नेता संजय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रोजेक्ट भवन से हटे अभ्यर्थी, कुटे मैदान में धरना

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL समेत नियुक्ति से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

GNM परीक्षा में फ्लोरेंस कॉलेज का शानदार प्रदर्शन,

Khabar365newsरांची। फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा श्वेता स्मृति एक्का ने GNM...