हजारीबाग

गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन और पुलिस टीम की मुस्तैदी से राहुल दुबे गिरोह के दो खूंखार अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली!

Share
Share
Khabar365news

गिद्दी (​हजारीबाग): झारखंड पुलिस के ‘सेवा ही लक्ष्य’ के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए हजारीबाग पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक को मिली एक गुप्त सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस ने गिद्दी थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस पूरी साहसिक कार्रवाई में गिद्दी थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन की सक्रियता और सूझबूझ की चारों तरफ जमकर सराहना हो रही है। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने अपनी टीम के साथ मिलकर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले कुख्यात राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय अपराधियों को रंगे हाथों दबोच लिया है।


घटना 6 जुलाई 2026 की रात की है, जब पुलिस कप्तान को इनपुट मिला कि राहुल दुबे गिरोह के कुछ अपराधी हथियार से लैस होकर सफेद रंग की स्कॉर्पियो (संख्या JH-10AR-8705) से गिद्दी-मांडू के रास्ते हजारीबाग की ओर बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया, जिसमें गिद्दी थाना प्रभारी मो० इकबाल हुसैन ने अग्रिम मोर्चा संभाला। टीम ने कनकी मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। तभी तेज रफ्तार से आ रही संदिग्ध स्कॉर्पियो को जब पुलिस ने रोकने का इशारा किया, तो पुलिस बल को देखकर चालक ने गाड़ी रोक दी और उसमें सवार अपराधी भागने लगे। लेकिन थाना प्रभारी और टीम की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली; पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों अपराधियों को दौड़ाकर दबोच लिया।


​पकड़े गए अपराधियों की पहचान मोहित सिंह उर्फ कुणाल (उम्र 19 वर्ष, निवासी औरंगाबाद, बिहार) और भोला उर्फ ओम प्रकाश पाल (उम्र 34 वर्ष, निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जो इलाके में व्यापारियों और ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने, लूटपाट करने और दहशत फैलाने के लिए आए दिन फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। अपराधी मोहित सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें दिसम्बर 2025 में उरीमारी में विस्थापित नेता के घर पर फायरिंग और जून 2026 में गिद्दी सी० चेकपोस्ट पर हुई फायरिंग की घटनाएं शामिल हैं। जेल से छूटने के बाद वह फिर से इलाके को अशांत करने की साजिश रच रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की जामा तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, दो पीस मैगजीन, दो जिंदा गोली और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके साथ ही अपराध में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में गिद्दी थाना में कांड संख्या 17/26 दर्ज कर विभिन्न गंभीर धाराओं और आयुद्ध अधिनियम (Arms Act) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है और दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।
​थाना प्रभारी मो० इकबाल हुसैन और छापामारी दल में शामिल अन्य पुलिस पदाधिकारियों की इस त्वरित और जांबाज कार्रवाई ने क्षेत्र के आम नागरिकों और व्यवसायियों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया है। पुलिस की इस बड़ी कामयाबी पर स्थानीय जनता थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की कर्तव्यनिष्ठा और सक्रियता की जमकर तारीफ कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
हजारीबाग

चुरचू में परिवहन विभाग का विशेष शिविर सफल, 102 युवाओं को मिला लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

Khabar365newsचरही/हजारीबाग: आम नागरिकों को परिवहन सेवाएं आसान, पारदर्शी और सुलभ रूप से...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

फर्जी ID से 29 करोड़ का घोटाला, CID ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिसकर्मियों के वेतन मद से कथित 29 करोड़ रुपये...

हजारीबाग

इश्तिहार चस्पा: फरार अभियुक्त पर मुफस्सिल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कानून से बचना अब होगा मुश्किल

Khabar365newsहजारीबाग: पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश सिंह के...