Jharkhand

आयुष्मान आरोग्य मंदिर डुमरा में विशेष ‘मासिक बुजुर्ग शिविर’ का आयोजन, 64 मरीज की हुई जांच

Share
Share
Khabar365news


राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से आज दिनांक 18 जुलाई को, हर माह की भांति, महीने के तीसरे शनिवार को गम्हारिया प्रखंड के डुमरा पंचायत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में विशेष “मासिक बुजुर्ग शिविर” का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर के समीप ही आयुष चिकित्सा व स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना था।
शिविर में योग प्रशिक्षक प्रेमाशिष महतो ने उपस्थित बुजुर्गों को हल्के योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया और वृद्धावस्था में इसके स्वास्थ्य लाभ बताए। वहीं, ए.सी.एच.ओ. डॉ. गज़ाला प्रवीण की टीम द्वारा कुल 64 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें मुख्य रूप से जोड़ों का दर्द, बीपी, शुगर और मौसम संबंधी बीमारियों पर विशेष ध्यान दिया गया। जांच के उपरांत सभी को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
इस शिविर को सुचारू रूप से संचालित करने और सफल बनाने में सहिया बसंती मंडल, पंचमी सिंह, शकुंतला देवी और सफाई कर्मी मुनि देवी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कल्याणकारी शिविर की सफलता पर स्थानीय ग्रामीणों व बुजुर्गों ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...