हजारीबाग

महिला के साथ अवैध संबंध और वीडियो वायरल करने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, टाटीझरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मचा हड़कंप

Share
Share
Khabar365news

टाटीझरिया (हजारीबाग)। महिला के साथ अवैध संबंध बनाने तथा उसका वीडियो वायरल करने के गंभीर आरोप में टाटीझरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा मजबूत हुआ है।
जानकारी के अनुसार टाटीझरिया थाना कांड संख्या 38/26, दिनांक 20 जुलाई 2026 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सनी कुमार, पिता दिनेश्वर महतो, ग्राम झरपो, थाना टाटीझरिया, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 64(1) बीएनएस एवं धारा 66(E), 67 तथा 67(A) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोप है कि आरोपी ने एक महिला के साथ अवैध संबंध बनाए और बाद में उससे संबंधित वीडियो को वायरल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए टाटीझरिया थाना पुलिस ने बिना किसी देरी के जांच और कार्रवाई तेज की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस पूरी कार्रवाई में टाटीझरिया थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार की सक्रियता और तत्परता की विशेष सराहना की जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपी को कानून के शिकंजे में पहुंचाया।
थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार की कार्यशैली यह स्पष्ट करती है कि टाटीझरिया पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध और आपत्तिजनक वीडियो के दुरुपयोग जैसे मामलों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उनकी सक्रिय निगरानी और त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में कानून का भय पैदा हुआ है।
टाटीझरिया पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़, आपत्तिजनक वीडियो का प्रसार और साइबर माध्यमों का दुरुपयोग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...

हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी में JSLPS की वार्षिक आमसभा, पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा

Khabar365newsमहिला समूहों की भागीदारी से मजबूत हो रहा स्वावलंबन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...

हजारीबाग

महिला अपराध के फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कटकमसांडी पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से लंबे समय से फरार...