हजारीबाग

MACP से शिक्षकों को वंचित करने के फैसले के खिलाफ JHAROTEF का जोरदार विरोध लंच आवर में शिक्षकों ने आदेश की प्रतियां जलाकर जताया आक्रोश, कहा—‘शिक्षक भी हैं सरकारी MACP के अधिकारी’

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। JHAROTEF (झारखंड ऑफिसर्स एंड टीचर्स एम्प्लॉय फेडरेशन) झारखंड राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर सरकार द्वारा प्रारंभिक शिक्षकों को MACP का लाभ नहीं दिए जाने के निर्णय के खिलाफ पूरे जिले में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में शिक्षकों ने लंच आवर के दौरान सामूहिक रूप से एकत्रित होकर सरकार के आदेश की प्रतीकात्मक रूप से प्रति जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान शिक्षकों ने जोरदार नारे लगाते हुए कहा— “शिक्षक भी हैं सरकारी MACP के अधिकारी”। शिक्षकों ने सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी परिस्थिति में प्रारंभिक शिक्षकों को MACP के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। संघ ने कहा कि यह शिक्षकों की न्यायोचित मांग है और सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए JHAROTEF के जिलाध्यक्ष रंजीत वर्मा ने कहा कि संगठन हमेशा संवाद और समन्वय के माध्यम से समस्याओं के समाधान में विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से पूरी उम्मीद है कि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए इसे वापस लेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पुरानी पेंशन योजना की बहाली की दिशा में पहल की गई, उसी प्रकार सभी शिक्षकों को MACP का लाभ भी दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के घोषणा पत्र में भी MACP देने का उल्लेख किया गया है।
जिला सचिव किशोरी महतो ने कहा कि सरकार शिक्षकों की जायज मांग को अवश्य मानेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस न्यायोचित मांग पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो JHAROTEF अपने पूर्व घोषित चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा।
जिले में कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय पदाधिकारियों रविंद्र चौधरी, शिल्पा सुहासिनी, रामबिलास पासवान, रोशन मरांडी एवं प्रकाश कुमार के अलावा जिला टीम के उत्तम सिंह, अशोक यादव, शशि सिंह, अख्तरी खातून एवं नीलू कुमारी तथा प्रखंड स्तरीय टीम के हरेंद्र कुमार, मथुरा प्रसाद, शशिकांत शर्मा, निर्मला कुमारी, मिहिर कुमार, अयाज सहित संघ के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिलाध्यक्ष रंजीत वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के सभी साथी एकजुट हैं और शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
हजारीबाग

चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार का अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार दूसरा बड़ा प्रहार, 18 पेटी में 384 पीस अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Khabar365newsचौपारण(हजारीबाग): अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई लगातार...

हजारीबाग

पदमा ओपी के नए प्रभारी बने श्रवण कुमार, अनुभव और कार्यकुशलता से कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

Khabar365newsपदमा (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के पदमा थाना ओपी में आज श्रवण कुमार...