हजारीबाग

झारखंड प्रदेश फेडरेशन में हजारीबाग का बढ़ा दबदबा, नंदु प्रसाद बने कार्यकारी अध्यक्ष

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की झारखंड प्रदेश कमिटी के नए गठन में हजारीबाग जिले की मजबूत भागीदारी देखने को मिली है। प्रदेश कमिटी में जिले के सात प्रतिनिधियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपे जाने से पीडीएस डीलरों और संगठन के सदस्यों में उत्साह का माहौल है। इसे हजारीबाग के लिए संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

नवगठित प्रदेश कमिटी में नंदु प्रसाद को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुनील कुमार सिंहा को प्रदेश सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अर्चना सिंहा, राम प्रकाश वर्मा, अरुण राणा, डोमन पांडेय और दिलीप पासवान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के चयन पर हजारीबाग जिले के डीलरों एवं संगठन से जुड़े सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में फेडरेशन और अधिक सशक्त होगा तथा जन वितरण प्रणाली से जुड़े डीलरों की समस्याओं, अधिकारों और मांगों को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि नई कमिटी के गठन से प्रदेशभर के डीलरों को एक मजबूत नेतृत्व मिलेगा और संगठन के विस्तार के साथ-साथ उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस एवं सकारात्मक पहल की जाएगी। हजारीबाग के प्रतिनिधियों को मिली इस अहम जिम्मेदारी से जिले का सम्मान भी प्रदेश स्तर पर और बढ़ा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

गांधी मैदान में ओपन जिम का उद्घाटन, शहर के अन्य स्थानों पर भी लगेंगे जिम

Khabar365newsहजारीबाग। शहरवासियों को आधुनिक व्यायाम सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बुधवार...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

58 डिसमिल खास महल जमीन से हटाया अतिक्रमण

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...

हजारीबाग

बिरहोर परिवारों तक पहुंच रही सरकार की योजनाएं: कंडसार विशेष शिविर बना जनसेवा की मिसाल

Khabar365newsबीडीओ पूजा कुमारी एवं अंचल अधिकारी अनिल कुमार गप्ता ने कहा –...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांचीहजारीबाग

रांची और हजारीबाग समेत 20 ठिकानों पर CID की दबिश

Khabar365newsरांची। 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित गड़बड़ी के...