हजारीबाग

झारखंड प्रदेश फेडरेशन में हजारीबाग का बढ़ा दबदबा, नंदु प्रसाद बने कार्यकारी अध्यक्ष

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की झारखंड प्रदेश कमिटी के नए गठन में हजारीबाग जिले की मजबूत भागीदारी देखने को मिली है। प्रदेश कमिटी में जिले के सात प्रतिनिधियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपे जाने से पीडीएस डीलरों और संगठन के सदस्यों में उत्साह का माहौल है। इसे हजारीबाग के लिए संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

नवगठित प्रदेश कमिटी में नंदु प्रसाद को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुनील कुमार सिंहा को प्रदेश सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अर्चना सिंहा, राम प्रकाश वर्मा, अरुण राणा, डोमन पांडेय और दिलीप पासवान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के चयन पर हजारीबाग जिले के डीलरों एवं संगठन से जुड़े सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में फेडरेशन और अधिक सशक्त होगा तथा जन वितरण प्रणाली से जुड़े डीलरों की समस्याओं, अधिकारों और मांगों को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि नई कमिटी के गठन से प्रदेशभर के डीलरों को एक मजबूत नेतृत्व मिलेगा और संगठन के विस्तार के साथ-साथ उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस एवं सकारात्मक पहल की जाएगी। हजारीबाग के प्रतिनिधियों को मिली इस अहम जिम्मेदारी से जिले का सम्मान भी प्रदेश स्तर पर और बढ़ा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी...

हजारीबाग

ईवी चार्जिंग स्टेशन के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsबड़ा बाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी के नेटवर्क पर शिकंजा,...

हजारीबाग

कोढ़ा गैंग पर शिकंजा, 65 कांडों का उद्भेदन—कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक को प्रशस्ति पत्र

Khabar365newsसंगठित अपराध के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, 58 गुम मोबाइल...