Home Jamtada फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान
JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Share
Share

सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. स्वपन किस्कू ने किया।

शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों सहित कॉलेज के शिक्षक एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।रक्तदान शिविर में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. स्वपन किस्कू, डॉ. अमृत महतो, अमन प्रधान समेत एनएसएस वॉलेंटियर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्त उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। वही प्राचार्य डॉ. अमर दास ने कहा कि मॉडल डिग्री कॉलेज परिसर में यह पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में मददगार हो सकता है।

उन्होंने समाज के लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए आगे आने की अपील की। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज की ओर से भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू पंचायत को DMFT मद से तीन सड़क एवं नाली निर्माण योजनाओं की सौगात

मुखिया गिरिजेश कुमार की पहल और अनुशंसा से विकास कार्यों को मिली...