हजारीबाग

अवैध शराब के खिलाफ पेलावल पुलिस का जोरदार प्रहार, 55 पीस शराब के साथ एक गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी(हजारीबाग)। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पेलावल ओपी क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 पीस अवैध शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पेलावल ओपी अंतर्गत ग्राम इचरा, थाना कटकमसांडी क्षेत्र में एक दुकान से अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकान में छापेमारी की।
पुलिस टीम को देखते ही आरोपी नरेश राम, पिता चरण राम, निवासी इचरा, थाना कटकमसांडी (पेलावल ओपी), जिला हजारीबाग भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद दुकान की तलाशी लेने पर 31 पीस विदेशी शराब एवं 24 पीस बीयर, कुल 55 पीस अवैध शराब बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी द्वारा शराब बिक्री से संबंधित कोई स्पष्ट एवं वैध जवाब अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इस कार्रवाई में पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक की सक्रियता और तत्परता विशेष रूप से देखने को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जिस तेजी से कार्रवाई को अंजाम दिया, उससे अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बिट्टू रजक की सक्रिय भूमिका पुलिस की मुस्तैदी को दर्शाती है।
पेलावल ओपी प्रभारी की लगातार सक्रियता से क्षेत्र में अवैध कारोबारियों पर पुलिस का दबाव बढ़ा है। उनकी त्वरित कार्रवाई और टीम के साथ बेहतर समन्वय की स्थानीय स्तर पर भी सराहना की जा रही है।
छापामारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान रंजन, पुलिस निरीक्षक पेलावल अंचल सपन महता, पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक, पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार राय, राजदीप कुमार, संजय खालको सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
पेलावल पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

आराभुसाई पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन

Khabar365news 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 5 अक्टूबर से...

हजारीबाग

मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत सामान बरामद

Khabar365news हजारीबाग। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलवावारा में मोबाइल दुकान का...

हजारीबाग

अवैध संबंध के शक में हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी में हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश...

हजारीबाग

गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह पर बड़कागांव पुलिस का बड़ा प्रहार

Khabar365news9 एमएम पिस्टल, छह जिंदा कारतूस व गिरोह के पर्चे के साथ...