ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीटीपीएस कॉलेज में सीआईएसएफ ने दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण।

Share
Share
Khabar365news

बच्चों एवं शिक्षकों को पटाखों से बचाव के बताए उपाय।

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

दीपावली के पर्व को देखते हुए संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मंगलवार को पीटीपीएस कॉलेज में विशेष अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्निशमन दल के सदस्यों ने कॉलेज के छात्र छात्राओं और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, बचाव के उपायों तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी विस्तारपूर्वक
दी। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन टीम ने बच्चों को दीपावली के दौरान पटाखों से होने वाली संभावित अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया।

बच्चों को बताया गया कि पटाखे जलाते समय किस प्रकार की सावधानियां बरतनी चाहिए, ज्वलनशील पदार्थों से उचित दूरी क्यों आवश्यक है तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर घबराने के बजाय तत्काल क्या कदम उठाए जाने चाहिए । कार्यक्रम में फायर फाइटिंग क्लास और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी भी दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने विद्यार्थियों को आग के विभिन्न प्रकारों, आग लगने के संभावित कारणों तथा उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने के प्राथमिक तरीकों के बारे में समझाया। साथ ही आपदा के समय सुरक्षित तरीके से बचाव एवं निकासी की प्रक्रिया भी बताई गई।

टीम ने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि छोटी-सी लापरवाही बड़ी अग्नि दुर्घटना का कारण बन सकती है। दीपावली के अवसर पर पटाखे खुले एवं सुरक्षित स्थान पर ही जलाने, बच्चों को बड़ों की निगरानी में पटाखे चलाने तथा
आग से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आसपास के लोगों और संबंधित आपातकालीन सेवाओं को सूचना देने की सलाह दी गई। प्रशिक्षण के दौरान यदि किसी व्यक्ति के साथ पटाखे या आग के कारण दुर्घटना हो जाए तो तत्काल की जाने वाली कार्रवाई और प्राथमिक उपचार के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को आपदा के समय संयम बनाए रखने, सुरक्षित स्थान पर जाने और दूसरों की सहायता करने के तरीकों से अवगत कराया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक और छात्र छात्राओं बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम में पीटीपीएस कॉलेज एनएसएस टू की भी सहभागिता रही।जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास विभाग के डॉ नंद कुमार ने की। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कमांडेंट संजीव कुमार सद्दी, प्राचार्य डॉ कुमार मनोज, डॉ वीरेश कुमार, प्रो जयशंकर ठाकुर, डॉ विजय सिंहा, डॉ शकील अहमद, डॉ पुष्पा,एन एसएस टू के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बच्चनदेव राय,अजीत कुमार आदी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंगरांची

जामताड़ा DC के जनता दरबार में पहुंची ‘मृत’ महिला, पेंशन चालू कराने की मांग

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा उपायुक्त के जनता दरबार में उस समय अजीब स्थिति बन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

योगा टीचर का पार्थिव शरीर रांची लाने की कवायद तेज,

Khabar365news\वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले (Ranchi yoga teacher dies...