रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातू । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को पतरातू् में प्रखंड प्रशासन की ओर से ‘रन फॉर क्लीननेस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत छठ घाट नलकारी नदी जयनगर से से हुई। यहां प्रखंड एवं अंचल प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वच्छता जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया और अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने की अपील की।
इस मौके पर सीओ मनोज कुमार चौरसिया प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, पतरातू् मुखिया गिरजेश कुमार, संदीप कुमार मिश्रा, सुमित कुमार , संहिता, सेविका सहित अंचल व प्रखंड के कर्मी ग्रामीण मौजूद थे।





Leave a comment