Home Jharkhand पतरातु में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, स्थानीय युवाओं को 75% आरक्षण देने की उठी मांग
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, स्थानीय युवाओं को 75% आरक्षण देने की उठी मांग

Share
Share

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातु एवं एनटीपीसी मजदूर यूनिय‌ एटक पी वी यू एन एल शाखा पतरातु के द्वारा संयुक्त रूप से पीटीपीएस डीएवीं पब्लिक स्कूल के समीप भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती मनाई गई। सबसे पहले भाकपा अंचल सचिव सह एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक शाखा सचिव कामरेड मनोज कुमार महतो के द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के कट पर मलियापन किया गया एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया

मनोज कुमार महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा युवाओं के लिए क्रांति का सूत्रधार थे उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेते हुए यहा के जल जंगल जमीन एवं खनिज पर कभी भी अंग्रेजी हुकूमत को हावी नहीं होने दिया एवं यहां के आदिवासी मूलवासियो की रक्षा के लिए हमेशा अंग्रेजों से लड़ते रहे। आज हम सभी को बिरसा मुंडा के बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है आज झारखंड 26 साल का हो गया है पर यहां पर आज भी आदिवासी और मूलवासियो को न्याय नहीं मिला है एवं खनिज, जल जंगल जमीन को लगातार लूट जा रहा है।

हम मांग करते हैं की झारखंड सरकार से यहां के युवाओं के रोजगार के लिए भगत सिंह रोजगार गारंटी एक्ट लागू करें एवं यहां के युवाओं को रोजगार दें साथी यहां के जितने भी सरकारी रिक्तियां हैं उन बहालियों में यहां के स्थानीय युवाओं को 75% आरक्षण दें आज हम सभी को भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। मौके पर मनोज कुमार महतो, प्रदीप सिंह, मनोज पहान, आनंद सिंह, नरेश बेदिया, संदीप ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार ,शमीम अंसारी पिंटू कुमार आदि मौजूद थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

नलकारी छठ घाट का प्रखंड सह अंचल प्रशासन ने चलाया सफाई अभियान।

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की...

JharkhandLohardaga

लोहरदगा की नवपदस्थापित वन प्रमंडल पदाधिकारी अनुराधा मिश्रा ने संभाला पदभार।

निवर्तमान डीएफओ अभिषेक कुमार का जमशेदपुर हुआ स्थानांतरण, बुके देकर नए डीएफओ...