Home Breaking झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को,
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को,

Share
Share

झारखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर है। राज्य विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस विशेष सत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम यानी MMDR Amendment Act 2026 पर विशेष चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में विशेष सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने 25 और 26 नवंबर को सदन की बैठक बुलाने का आदेश जारी किया। दोनों दिन सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

जानकारी के अनुसार, विशेष सत्र के पहले दिन 25 नवंबर को SIR के मुद्दे पर चर्चा होगी। इसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण, मतदाताओं के अधिकारों और प्रक्रिया से जुड़ी चिंताओं पर सरकार अपना पक्ष रख सकती है। वहीं, 26 नवंबर को MMDR संशोधन अधिनियम पर चर्चा प्रस्तावित है।

दरअसल, झारखंड सरकार को आशंका है कि MMDR अधिनियम में किए गए संशोधन से राज्य के खनिज राजस्व और वित्तीय हित प्रभावित हो सकते हैं। झारखंड सरकार इस मुद्दे पर केंद्र के सामने अपनी आपत्तियां रख रही है। राज्य सरकार दोनों विषयों पर विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की तैयारी में है।

अब सबकी नजर 25 और 26 नवंबर को होने वाली विधानसभा की कार्यवाही पर रहेगी। देखना होगा कि इन दोनों महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में क्या चर्चा होती है और केंद्र सरकार को भेजे जाने वाले प्रस्ताव में क्या मांगें रखी जाती हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आया जंगली हाथी, मौके पर मौत

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंताजनक खबर सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

भूषण बाड़ा मामले पर आलमगीर आलम का बयान,

झारखंड में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले को लेकर राजनीतिक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

बोड़ाम के सबर टोला में मलेरिया-पीलिया का प्रकोप,

पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिंताजनक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

निशा भगत मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,

झारखंड की सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले में केंद्रीय...