राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र से नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। 16 वर्षीय छात्रा के साथ हुई इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को छात्रा अपनी सहेली के साथ मेला घूमने गई थी। इस दौरान उनके साथ कुछ युवक भी मौजूद थे। आरोप है कि युवकों ने दोनों को दूसरे स्थान पर ले जाने के बहाने चान्हो थाना क्षेत्र के हर्रा जंगल पहुंचाया, जहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। वहीं, उसकी सहेली के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों ने चान्हो थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। रांची ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के अनुसार, पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को निरुद्ध किया है।
पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। वहीं, पीड़िता की सुरक्षा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर पुलिस का ध्यान है।





Leave a comment