Share

ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर बड़कागांव पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार; 11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

कदमाडीह पुल के पास पुलिस की सटीक कार्रवाई, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की सक्रियता से नशे के कारोबारियों पर कसा शिकंजा

बड़कागांव (हजारीबाग)। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की लगातार कार्रवाई के बीच बड़कागांव थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कदमाडीह पुल के पास छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री एवं सेवन में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 23 पुड़िया/प्लास्टिक पैकेट में लगभग 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया गया। साथ ही एक स्विफ्ट डिजायर कार, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस की यह कार्रवाई थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की सतर्कता, तत्परता और मजबूत पुलिसिंग का उदाहरण बनकर सामने आई है। 24 नवंबर को मिली गुप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया तथा निर्देशानुसार उपलब्ध पुलिस बल के साथ छापेमारी टीम गठित कर कार्रवाई की रणनीति बनाई। इसके बाद संभावित ठिकाने की घेराबंदी कर पुलिस टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए मोर्चा संभाला।

छापेमारी के दौरान कदमाडीह पुल के पास सफेद कार और मोटरसाइकिल से पहुंचे कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन छापेमारी दल की मुस्तैदी और घेराबंदी के कारण पांच युवकों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 23 पुड़िया/प्लास्टिक पैकेट में लगभग 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे बड़कागांव क्षेत्र में ब्राउन शुगर की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर एक हजार रुपये प्रति पुड़िया की दर से बिक्री करते थे और स्वयं भी इसका सेवन करते थे। पुलिस के अनुसार, वे नशीले पदार्थ की बिक्री के उद्देश्य से ही वहां पहुंचे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद आफताब आलम (23), मोहम्मद राजन अंसारी (26), मोहम्मद अल्ताफ हुसैन (20), रविंद्र कुमार महतो (27) एवं पवन कुमार (25) शामिल हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पु०अ०नि० राकेश खवास, स०अ०नि० सूरज कुमार मोदी एवं बड़कागांव थाना के सशस्त्र बल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की कार्यशैली एक बार फिर यह संदेश देती है कि अपराध एवं नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की सतर्क नजर और त्वरित कार्रवाई अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर सकती है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले ऐसे कारोबारियों के विरुद्ध सख्ती समाज के लिए बेहद जरूरी है। बड़कागांव पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है और अवैध नशे के कारोबारियों में कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
हजारीबाग

चरही थाना के निरीक्षण में एसपी ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर दिए सख्त निर्देश

हजारीबाग। जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली...