Uncategorized

*पतरातु डैम एवं भुरकुंडा नलकारी नदी घाट स्थित उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। उदयाचल गामी भगवान भास्कर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिला के पतरातु डैम सहित भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न हुआ।छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर सूर्य देव को कल संध्या अर्घ्य दिया था वहीं आज उगते हुए सूर्य को उदयाचल गामी भगवान भास्कर अर्घ्य देने के साथ महापर्व सम्पन्न हुआ। आपको बताते चलें कि पतरातु डैम नलकारी नदी तट पर हजारों की संख्या मे छठ व्रतियों सहित श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग भी छठ घाट पहुंचे वहीं छठ पूजा युवा समिति द्वारा सूर्य को अर्घ्य देने हेतु छठ व्रतियों के बीच दुध वितरण किए। विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रही। इसके अलावा पतरातु भुरकुंडा कोयलांचल के आसपास भदानीनगर और बासल क्षेत्र में भी नदियों और तालाबों पर छठ व्रती पहुंचे और भगवान आदित्य को कल संध्यकालीन अर्घ्य के साथ आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।इस दौरान पूरा क्षेत्र छठ मां के भक्तिगीतों से भक्तिमय रहा। छठ घाटों पर पूजा समितियों द्वारा साफ-सफाई, सजावट करने के साथ ही रोशनी की भी व्यवस्था की गई है। वहीं नलकारी नदी तट के निकट छठ माता के मंदिर के समक्ष 24 घंटे के अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...