Uncategorized

जेल में मिले गांजे की सच्चाई के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए दिया गया आवेदन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग सेंट्रल जेल में जेल के कर्मियों के द्वारा आपत्तिजनक वस्तु एवं गांजा प्रवेश कराने का मामला प्रकाश में आया था। जिसको लेकर कारा अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने बताया था कि कारा के अंदर आपत्तिजनक वस्तु एवं गांजा ले जाने वाले दो कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि इस मामले की पड़ताल की गई तो कारा के एक कर्मी देवेंद्र कुमार जिन पर गांजा ले जाने का आरोप लगा था, उनकी पत्नी अर्चना मिश्रा ने एक आवेदन के माध्यम से कारा अधीक्षक को अवगत कराया कि उनके पति के द्वारा किसी भी प्रकार का गांजा सेंट्रल जेल में प्रवेश नहीं कराया जा रहा था। साथ ही उन्होंने बताया कि जेल के ही कुछ कर्मियों के द्वारा यह एक षड्यंत्र के तहत फंसाने का काम किया जा रहा है।  इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि जिस गांजे की बात सामने आई है वह गांजा जेल के शौचालय से निकालकर सामने प्रस्तुत किया गया। उन्होंने आवेदन के माध्यम से इस मामले की सीसीटीवी फुटेज के द्वारा छानबीन करने की बात कही है। वही इस मामले को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें कही जा रही है। अब देखना यह होगा कि सीसीटीवी फुटेज में छानबीन के बाद सच्चाई सामने क्या अस्पष्ट हो पाती है ।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...