झारखंडब्रेकिंग

झारखंड भवन में कमरा नहीं मिलने से नाराज विधायक शशिभूषण मेहता ने मंत्री इरफान के आश्वासन पर धरना किया समाप्त 

Share
Share
Khabar365news

पांकी से भाजपा विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता को दिल्ली स्थित झारखंड भवन में कमरा आवंटित न हो पाने की स्थिति से क्षुब्ध होकर उन्होंने भवन के रिसेप्शन काउंटर पर प्रतीकात्मक धरना दिया। इस मामले को लेकर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उनसे तुरंत संवाद स्थापित कर पूरी स्थिति को शांति एवं सम्मान के साथ सुलझाया।

उन्होंने विधायक शशिभूषण मेहता को आश्वस्त करते हुए कहा, “आप दो बार के विधायक और एक वरिष्ठ नेता हैं, ऐसे में मेरा आपसे निवेदन है कि इस विषय को यहीं समाप्त करें। व्यवस्था में थोड़ी दिक्कत है, जिसे शीघ्र दुरुस्त किया जाएगा। इसका मैं व्यक्तिगत रूप से आश्वासन देता हूं

मंत्री डॉ. अंसारी ने आगे कहा कि “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जैसे ही इस स्थिति की जानकारी मिली, उन्होंने मुझसे संपर्क कर तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हमारी सरकार सभी विधायकों का समान रूप से सम्मान करती है, चाहे वे किसी भी दल से हों। हम निष्पक्षता में विश्वास रखते हैं और यही हमारी सरकार की पहचान है। व्यवस्था को दुरुस्त करने में थोड़ा समय लग रहा है। नया झारखंड भवन बनकर तैयार है, और जल्द ही ऐसी समस्याएं नहीं आएंगी।”

मंत्री इरफान के आश्वासन के बाद डॉ. शशिभूषण मेहता ने किया धरना समाप्त
इस मौके पर डॉ. अंसारी ने उन्हें ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं और अपने आवास पर आमंत्रित करते हुए कहा, “दिल्ली से लौटने के बाद आप मेरे घर आइए, जहां मैं स्वयं आपको स्वादिष्ट मांसाहारी व्यंजन परोसूंगा। इस पर्व पर हम सभी मिल-बैठकर भाईचारे और सद्भावना का संदेश देंगे।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...