Hazaribagh

हरियाली अभियान के तहत विधायक प्रदीप प्रसाद ने बांटे पौधे, गांधी मैदान का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Share
Share
Khabar365news

हरियाली ही जीवन का आधार है, पौधों को परिवार का सदस्य मानकर उनकी देखभाल करें: – प्रदीप प्रसाद

इस वर्ष आज तक 31,700 पौधे लोगों के बीच वितरण किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए वर्ष 2025 में एक लाख इक्यावन हजार पौधे लगाने और वितरित करने का संकल्प लिया है। इस संकल्प के तहत वे न केवल स्वयं पौधे लगाएंगे बल्कि आम नागरिकों को भी प्रेरित करेंगे की वे अपने घरों और आस-पास के क्षेत्रों में पौधे लगाकर हजारीबाग को हरा-भरा बनाने में सहभागी बनें। रविवार को इस अभियान के तहत मटवारी गांधी मैदान में विधायक प्रदीप प्रसाद ने सैकड़ों नागरिकों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया। कार्यक्रम में आम, अमरूद, कटहल, आंवला समेत विभिन्न प्रकार के पौधों का वितरण किया गया। पौधों को प्राप्त करते हुए नागरिकों ने संकल्प लिया की वे इन पौधों को अपने बच्चों की तरह पालेंगे और उनकी उचित देखभाल कर हजारीबाग की हरियाली को संरक्षित करेंगे। इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की हरियाली ही जीवन का आधार है। पौधा लगाना केवल एक कर्म नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर छोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा की हजारीबाग की हरियाली और पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह अभियान केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल कर हरियाली बनाए रखना हमारा कर्तव्य है।
विधायक ने यह भी बताया की वर्ष 2024 में उन्होंने एक लाख पौधों के रोपण का संकल्प लिया था,जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। उनके इस कार्य की प्रशंसा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी। इस वर्ष भी अभियान हरियाली महोत्सव के रूप में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया की इस वर्ष अब तक करीब 31,700 पौधों का वितरण और रोपण किया जा चुका है और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेजी से आगे बढ़ेगा। पौधे वितरण कार्यक्रम के उपरांत विधायक प्रदीप प्रसाद ने गांधी मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, शौचालय सफाई, लाइटिंग व्यवस्था और मैदान की विधि व्यवस्था को लेकर गहन समीक्षा की। इसके बाद नगर निगम के नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद भी गांधी मैदान पहुंचे। विधायक ने उन्हें मौके पर बुलाकर वहां मौजूद समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर आयुक्त से कहा की गांधी मैदान शहर के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है और इसकी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।
कार्यक्रम में नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। लोगों ने पौधों का वितरण होते देख उत्साहपूर्वक इन्हें प्राप्त किया और कहा की वे विधायक के इस अभियान में सहभागी बनकर हजारीबाग को हरा-भरा बनाएंगे। कार्यक्रम में एक सकारात्मक वातावरण देखने को मिला जहां हर आयु वर्ग के लोग पौधों के महत्व को समझते हुए आगे आए। इस मौके भाजपा नेता मनोज श्रीवास्तव, अधिवक्ता श्री प्रकाश झा, समाजसेवी बाटेश्वर मेहता,बलराम शर्मा, भाजपा नेत्री व पूर्व महिला जिला अध्यक्ष रेणुका साहु, इन्दर गोप, माथुर प्रसाद, नकुलदेव सिहं सहित सैकडों लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...

HazaribaghJharkhand

इचाक के सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 96.11% छात्र सफल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के इचाक स्थित सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों...