JharkhandRanchi

संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले आज सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

Share
Share
Khabar365news

रांची। संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले आज सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सरकार सभी राजनीतिक दलों से संसद के दोनों सदनों के सुचारु संचालन के लिए सहयोग मांगेगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार संसद में उठाए जाने वाले महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि इस सत्र के दौरान कई अहम विधेयकों पर चर्चा और पारित किए जाने की संभावना है। बैठक सुबह 11:00 बजे संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित की जाएगी। मानसून का यह सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 21 बैठकें होंगी। गौरतलब है कि 12 अगस्त से 18 अगस्त के बीच कोई बैठक निर्धारित नहीं की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

ब्लैकलिस्टेड एजेंसी जांच की मांग, छात्रों के सत्याग्रह को देवेंद्र महतो का समर्थन

Khabar365newsरांची : झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक...

BreakingJharkhand

ऑपरेशन मुस्कान: 36 गुमशुदा मोबाइल लौटाए, जनसंवाद में सुनीं समस्याएं

Khabar365newsगोड्डा : जिला प्रशासन एवं गोड्डा पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जनसंवाद...